Sunday, February 6, 2011

बकरा तटबंध की मरम्मत अब तक शुरू नहीं

पलासी (अररिया) : प्रखंड से होकर बहने वाली बकरा नदी के किनारे बने तटबंध के बीते वर्ष बाद में कई जगह टूट जाने के पश्चात भी अबतक मरम्मत कार्य नहीं आरंभ हो पाया है। जिससे आने वाली बरसात में दर्जनों गावों के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। जिप सदस्य शब्बीर अहमद ने बताया कि उक्त तटबंध के मरम्मत हेतु प्राक्कलन करीब पांच माह पूर्व दिया गया है। किंतु जिला प्रशासन के भेदभाव व मनमानी के कारण अबतक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

0 comments:

Post a Comment