Sunday, February 6, 2011

संदेहास्पद स्थिति में ससुराल में युवक की मौत


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 24 काली टोला निवासी नगीना प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र किराना व्यवसायी मनोज साह की मृत्यु सुपौल जिले के भीमपुर ढाला स्थित ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में हो गयी। वहीं युवक के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मनोज को जहर खिलाकर मार दिया। परिजनों द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में भीमपुर थाना (सुपौल जिला) में कांड संख्या 6/11 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शनिवार को फारबिसगंज थाना पुलिस को भी घटना की लिखित सूचना दी गयी है।
घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मृतक के भाई विनोद कुमार साह, रंजन कुमार एवं अन्य परिजनों ने बताया कि मनोज का विवाह अप्रैल 2009 में भीमपुर ढाला निवासी महेश साह की पुत्री के साथ हुआ था। विगत बुधवार को अपने लड़के के जन्म दिन में भाग लेने मनोज भीमपुर गया था। जबकि शुक्रवार की सुबह परिजनों को सूचना दी गयी कि मनोज की मृत्यु हो गयी है। परिजनों के अनुसार भीमपुर पहुंच मनोज के शव को देख उन्हें आशंका हुई कि इसे जहर खिलाया गया है। जबकि उनके द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर ससुराल वालों के द्वारा बताया गया कि इसने खुद ही जहर खाया है। बाद में मृतक के भाई विनोद कुमार एवं परिजनों के भीमपुर थाना में मनोज के ससुराल वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों के प्रभाव में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में काफी आनाकानी की। परिजनों ने बताया कि भीमपुर जाने से पूर्व मनोज बैंक से पचीस हजार रूपये भी निकाला था।

0 comments:

Post a Comment