Sunday, March 25, 2012

जालसाजी के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार


कुर्साकांटा (अररिया) : जन्म तिथि में फिर बदल कर फर्जी तरीके से नौकरी पाने के आरोप में भिड़भिड़ी मसुंडा निवासी रजानंद पासवान को शनिवार को कुआड़ी ओपी पुलिस द्वारा उनके विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नव टोली के शिक्षक रजानंद पासवान आने जन्म तिथि में फेर बदल कर नियोजन पाने के कारण बीईओ रामदयाल शर्मा ने उक्त शिक्षक के विरुद्ध जालसाजी का आरोप लगाते हुए कुर्साकांटा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। ओपी अध्यक्ष विवेकानंद ने बताया कि रजानंद पासवान के इंटर एवं उच्च वि. के प्रमाण पत्र में दर्ज जन्म तिथि में अंतर पाया गया। जिसके तहत बीईओ द्वारा जालसाजी का प्राथमिकी दर्ज किया गया था। गिरफ्तार शिक्षक को शनिवार को अररिया जेल भेज दिया गया है।

0 comments:

Post a Comment