Sunday, March 25, 2012

बिहार दिवस को ले सांस्कृतिक कार्यक्रम


कुर्साकांटा (अररिया) : बिहार शताब्दी स्थापना दिवस पर प्रखंड के मधुबनी दिवस पर प्रखंड के मधुबनी मध्य वि. में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह ने की।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने गीत-संगीत, नृत्य कविता पाठ आदि की भव्य प्रस्तुति की जिसमें सफल प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। मौके पर जिप सदस्य सुशीला देवी, एसएसबी के उपकमांडेंट मदन सिंह, प्र. अ. विवेकानंद झा, भोला प्रसाद, राजेश कुमार साह, अनवर, राम लाल सिंह, मदनेश्वर आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment