कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड के हरिरा गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में तीन व्यक्ति घायल हो गये। जिसका इलाज कुर्साकांटा पीएचसी में किया गया। घायलों में राम प्रसाद महतो, उनकी पत्नी फुलों देवी एवं नित्यानंद महतों शामिल है। इस घटना को लेकर कुर्साकांटा थाना में कांड संख्या 24/2012 के तहत नित्यानंद महतो ने रामप्रसाद महतो, फूलों देवी सहित जहां तीन व्यक्ति को नामजद किया है वहीं रामप्रसाद महतो ने कांड संख्या 25/2012 के तहत नित्यानंद एवं रतिलाल महतो सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। इधर कुर्साकांटा पुलिस इस घटना को लेकर त्वरित कारवाई करते हुए दोनों पक्षों के राम प्रसाद महतो एवं नित्यानंद महतो को गिरफ्तार कर शनिवार की सुबह अररिया जेल भेज दिया।
0 comments:
Post a Comment