पलासी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी मुखिया टोला में शनिवार की मध्य रात्रि अचानक लगी आग में आधा दर्जन घर जल गये। इस अग्निकांड में अनाज, कपड़ा, आठ मवेशी व अन्य घरेलू सामान सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बावत मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी, मुखिया टोला में शनिवार की रात्रि करीब 12.30 बजे चुल्हाई चौधरी के घर से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते प्रकाश चौधरी, नित्यानंद चौधरी, ब्रह्मानंद चौधरी, बिसरू मंडल के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें धान, गेहूं, कपड़ा, एक भैंस, एक जोड़ा बैल, बछिया व चार बकरी-खस्सी भी जल गये।
अंचल पदाधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि अग्निकांड का जायजा लेने हेतु हल्का कर्मचारी को भेज दिया गया है। मुखिया राजेश मौआर ने प्रशासन से अग्निपीड़ितों के बीच अविलंब राहत सामग्री मुहैया करवाने की मांग की है।
0 comments:
Post a Comment