अररिया : ओला वृष्टि से दस माह में दूसरी बार बर्बाद हुये किसानों की हालत देखकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकत्र्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत, जदयु जिलाध्यक्ष नौशाद आलम,लोजपा जिला जिला अध्यक्ष सुनील कुमार झा, अब्दुल हन्नान, बबलु, मो. प्यारू आदि ने किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग नीतीश सरकार से की है।
इन नेताओं ने बताया कि पहले चक्रवाती तूफान ने लूटा फिर ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। बताया कि अररिया, जोकिहाट के कई पंचायतों में किसानों को भारी क्षति पहुची है। ऐसी परिस्थिति में यदि किसानों को क्षति आपूिर्त्त नही मिली तो उनके आगे पलायन के सिवा कोई रास्ता नही बचेगा। इनके अनुसार किसानों के सत्तर प्रतिशत से अधिक फसल की क्षति हुई है।
वहीं राजद के जिला महासचिव ने बताया कि सबसे ज्यादा फसल नुकसान कोशिकीपुर व रामपुर मोहनपुर के किसानों को हुआ है। किसान शेख सलीम, मोजीब आलम, मो. हबीब, मो. रफीक, मो. नसीम, मोबीन, आरिफ आदि ने भी फसल क्षतिपूर्ति की गुहार लगायी है।
0 comments:
Post a Comment