फारबिसगंज (अररिया) : भ्रष्टाचार तथा वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभाविप आगामी चार मार्च को संसद पर प्रदर्शन करेगी। जिसमें हजारों की संख्या में परिषद के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दौरान भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई के बजाय अपने को असहाय बताने वाले प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग भी अभाविप करेगी।
उपरोक्त आशय की जानकारी परिषद के बिहार प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार ने रविवार को यहां दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्र मंडल खेल में दलाली, केन्द्रीय सर्तकता आयुक्त के पद पर भ्रष्ट पीजी थामस की नियुक्ति, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला सहित कालाधन वापस लाने की मांग पर अभाविप ने आंदोलन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का संचालन करने वाले त्रिगुट नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी व डा. मनमोहन सिंह का ईमानदार चेहरा बेनाकाब हो चुका है। उन्होंने यूपीए सरकार को आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार की संज्ञा दी।
0 comments:
Post a Comment