सिकटी(अररिया) : जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड एवं अंचल कार्यालय सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी का निरीक्षण प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण समाहरणालय के कार्यालय अधीक्षक दीपाली दास, सामाजिक सुरक्षा योजना की समीक्षा वरीय उप समाहर्ता गोपाल प्रसाद एवं इंदिरा आवास योजनाओं की जांच उप समाहर्ता विधान चंद्र यादव के द्वारा की गयी। प्रखंड के सभी योजनाओं से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए पंचायत सचिवों के साथ समीक्षात्मक बैठक भी की गयी।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा एवं कार्यालय सहायक उपस्थित थे। वहीं अंचल कार्यालय का निरीक्षण अंचलाधिकारी श्रीराम सिंह के उपस्थिति में वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार एवं नूर अहमद शिवली द्वारा किया गया।
0 comments:
Post a Comment