Monday, February 21, 2011

बाबा रामदेव के अनुयायियों ने फूंका कांग्रेसी सांसद का पुतला


फारबिसगंज (अररिया) : अरूणाचल प्रदेश के पासी घाट में योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के साथ दु‌र्व्यवहार किये जाने को ले भारत स्वाभिमान यात्रा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वहां के कांग्रेस सांसद निरांग इरिंग का पुतला दहन किया तथा बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान बाबा रामदेव के साथ दु‌र्व्यवहार की कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की।
रविवार को अपराह्न भारत स्वाभिमान यात्रा के कार्यकर्ताओं एवं पंतजलि योग समिति के दर्जनों सदस्यों ने अरूणाचल प्रदेश के सांसद निरांग इरिंग का पुतला लेकर जुलूस निकाला तथा स्टेशन चौक पर उसका दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में द्विनदेनी उच्च विद्यालय परिसर पहुंचे तथा वहां सांसद का बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का भी आयोजन किया। वहां पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने
कहा कि अशोभनीय, असंसदीय एवं असभ्य भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को सांसद में घुसने का नैतिक अधिकार नहीं है। इस मौके पर पंतजलि योग समिति में जिला उपाध्यक्ष राम लखन जी, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष जगत ना. दास, नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष सद्युग प्रसाद सिंह, जिला सचिव शंकर आनंद, महामंत्री शान्ति कुमारी, सेवाब्रती प्रफुल्ल जी, अधिवक्ता सुनील कुमार वर्मा, महेन्द्र यादव, उपेन्द्र प्र. यादव, इंदु सिंहा, बुटेश्वर सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार, राजू सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment