Monday, May 2, 2011

पंचतत्व में विलीन हो गए भाईजी


फारबिसगंज(अररिया) : आरएसएस के प्रखर स्वयंसेवक व विधान पार्षद डा. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के दिवंगत पिता हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता शनिवार की शाम पंच तत्व में विलीन हो गए। उनके ज्येष्ठ पुत्र हरिहर गुप्ता ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर शहर के आम जन व भाजपा तथा संघ के दर्जनों नेता उपस्थित थे।
इससे पहले उनका पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह फारबिसगंज गोदना ठाकुरबाड़ी स्थित उनके आवास पर पहुंचते ही शोक संवेदना व्यक्त करने और अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। शव के साथ विधान पार्षद डा. राजेंद्र गुप्ता के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी पटना से आये। उल्लेखनीय है कि भाई जी के नाम से लोकप्रिय श्री हरिकृष्ण गुप्ता का इलाज कुछ दिनों से पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था जहां शुक्रवार की शाम को उनका निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता थे।
इधर अपने प्रिय भाई जी के अंतिम दर्शन करने तथा शोक संतप्त परिजनों को संवेदना व्यक्त करने हेतु लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा जिसमें प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र पासवान, भाजपा प्रदेश चुनाव सेल के संयोजक अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री रामजी ऋषिदेव, पूर्व विधायक जनार्दन यादव व मायानंद ठाकुर, मुख्य पार्षद वीणा देवी, पूर्णिया के भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव नंदन सिंह, अररिया जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष सह अररिया से भाजपा प्रत्याशी नारायण झा, चंद्र शेखर सिंह बबन, वार्ड पार्षद अनिल कुमार सिन्हा, अशोक फुलसरिया, अरविंद यादव, धीरज पासवान, अररिया जिला सह संघचालक रामकुमार केसरी, भाजपा नगर अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद साह, जिला महामंत्री मो. नसीमुद्दीन, विहिप के प्रदेश मंत्री विद्यासागर केसरी, रेणु वर्मा, अभाविप के प्रवीण कुमार, प्रो. एमपी सिंह, प्रदेश पिछड़ा वर्ग के महामंत्री काली शंकर जी, शिवनारायण जी प्रफुल्ल चंद्र दास, मोहन पासवान, उपेंद्र राउत, प्रियव्रत मेहता, निताई दास, शशिकांत मिश्र, पूर्व पार्षद वदीउज्जमा, झूलन पंडित जी, जिला प्रभारी मनोज सिंह, विश्वजीत चौधरी, आलोक दुग्गड़ सहित अन्य कई गणमान्य शामिल हुए।
बाक्स के लिए
बाल्यकाल से ही संघ से जुड़े रहे भाई जी
फारबिसगंज: दिवंगत हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता अपनी बाल्यावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़े रहे। उनके परिचितों ने बताया कि आरंभ में वे बाल सेवक संघ के सदस्य थे। वहीं, अनुमंडल के विभिन्न स्थानों में संघ की शाखा निर्माण करने में उनकी अहम भूमिका रही। वहीं जिला सह संघचालक रामकुमार केसरी ने बताया कि भाई जी ने कई वर्ष तक फारबिसगंज नगर संघचालक के रूप में महत्वपूर्ण कार्य किये। संघ की गतिविधियों में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।

0 comments:

Post a Comment