Friday, June 1, 2012

विद्यार्थियों के बीच पोशाक राशि वितरित


जोकीहाट(अररिया) : आदर्श मध्य विद्यालय जोकीहाट में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक सह डीडीओ मो. शमीम अख्तर एवं सचिव उषा देवी ने विद्यार्थियों के बीच पोशाक राशि वितरित किये। प्रधानाध्यापक श्री अख्तर ने बताया कि वर्ग छह से आठ तक के 226,वर्ग तीन से पांच तक के 312 तथा बीपीएल के 138 विद्यार्थियों को पोशाक राशि दी जा रही है। प्रधानाध्यापक तथा विशिस के सचिव उषा देवी, अध्यक्ष संजीव साह,आदि ने छात्रों को पोशाक की राशि से पोशाक बनाने का निर्देश दिया। मौके पर सीआरसीसी संजय स्नै,शिक्षक तपेश्वर रजक,मीरा देवी,विनय कुमार, वदूद आलम,मनोज मरांडी, ग्रीमीणों में महेन्द्र यादव,दिलीप मल्लिक सहित सैकड़ों विद्यार्थी व ग्रामीण मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment