
फारबिसगंज(अररिया) : बंगलोर में अभाविप के आयोजित 56 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को फारबिसगंज से रवाना हुए। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओ का जत्था रेल मार्ग से रवाना हुआ। इस मौके पर प्रवीण कुमार ने कहा कि भारत चुनावों का देश है जहां छात्र युवा हमेशा जाग्रति का संदेश देता है। उन्होंने कहा सीमावर्ती अररिया के युवा छात्र छात्रा अधिवेशन में हिस्सा लेकर घुसपैठ, एएमयू शाखा खोलने के विरूद्ध चलाये गये अभियान को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। साथ ही देश की शिक्ष, सुरक्षा, आर्थिक, सामाजिक विषयों पर होने वाले चर्चा में भाग लेकर आंदोलन की रूप रेखा बनाने में अपनी भूमिका निभायेंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर रवाना किया गया। इस दौरान सुबोध ठाकुर, अजय मंडल, राजेश सिंह, रौशन कुमार, रविशंकर, पिंटू यादव, अभिषेक कुमार, आशुतोष मिश्रा, प्रीतम भगत, आशीष देव राज, कुणाल प्रियदर्शी, सुबोध, मनीष, सूर्यभूषण, सत्यवान, मनोज, ललित, मनोरंजन, अरविंद, हषबर्द्धन, विनोद मंडल सहित कई छात्र नेता मौजूद थे।http://arariatimes.blogspot.com/p/forbesganj.html
0 comments:
Post a Comment