Wednesday, December 22, 2010

समस्याओं को लेकर जनजागरण संगठन का धरना


अररिया : सड़क निर्माण कार्य नहीं होने के विरोध में बुधवार को जनजागरण शक्ति संगठन के मजदूर व किसानों ने नगर परिषद अररिया के कार्यालय में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। धरना के माध्यम से मजदूर व किसानों ने नप अधिकारियों एवं वार्ड पार्षदों पर मनमानी का आरोप लगाया। धरना का नेतृत्व संगठन सचिव कामायनी स्वामी कर रही थी। धरना का नेतृत्व करते कामायनी ने बताया कि नप क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच में रानीगंज मेन रोड से आरएस जाने वाले मार्ग पर निर्माण तीन भागों में बांटा गया है। वर्षो से कच्ची सड़क की मरम्मति के लिये वार्ड वासी मांग कर रहे हैं लेकिन नप की ध्यान ही नही जा रही है। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को नप कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार से मिलकर शेष बच्चे सड़क निर्माण कार्य के लिये आग्रह किया था। आग्रह के बाद कार्यपालक में आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस का टेंडर करा दिया जायेगा। लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी इसको मू‌र्त्त रूप नही दिया गया है। धरना में रंजित पासवान, अशोक सिंह, शिव नारायण पासवान, अरविंद, प्रमोद विश्वास, रंजय पासवान, बेचनी देवी, पानो ऋषिदेव, हरेराम पासवान, रजत आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment