Sunday, October 31, 2010

विषहरी पूजा को लेकर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

अररिया। विषहरी पूजा को लेकर रविवार की संध्या फारबिसगंज नगर में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा वार्ड संख्या 19 से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ निर्धारित स्थल सुल्तान पोखर पर पहुंच कर कलश में जल भरा। यहां से निकलकर बगीचा स्थित मंदिर पहुंच कर नाग देवता की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मनोवांछित कल की कामना की। लाल-पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं ं ने सिर पर कलश लेकर लोकगीत गाती हुई नगर का भ्रमण किया। इससे पूर्व तीन दिनों तक अपने-अपने घरों में महिलाओं ने नाग देवता की स्तुति की तथा मनोकामनाएं मांगी। कलश यात्रा में वार्ड संख्या 19 की महिलाएं, युवतियां एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इधर, प्रखंड के सिरसिया गांव में भी महिलाओं ने विषहरी पूजा को लेकर कलश यात्रा निकाली तथा नाग देवता का पूजा अर्चना की। वहीं प्रखंड के कई अन्य ग्रामीण इलाकों में जोर शोर के साथ विषहरी पूजा मनाये जाने की जानकारी मिली है।

0 comments:

Post a Comment