Thursday, November 4, 2010

भीषण अग्निकांड में डेढ़ दर्जन घर राख,आधा दर्जन मवेशी भी जले

अररिया। प्रखंड के पेचैली पंचायत अंतर्गत श्यामपुर पेरवाखुड़ी गांव में बुधवार की देर रात्रि हुई भीषण अग्निकांड में करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गये। वहीं तीन गाय, छह बकरी सहित करीब एक दर्जन मुर्गा-मुर्गी भी आग की भेंट चढ़ गये। अगलगी की इस घटना में करीब चार लाख से अधिक संपत्ति स्वाहा होने का अनुमान है। घटना की सूचना पर अंचल अधिकारी अरूण कुमार शर्मा गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे पेचैली पंचायत के श्यामपुर पेरवाखुड़ी गांव के मो. तैय्यब के गोहाल घर से उठी आग ने करीब डेढ़ दर्जन अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों ने मो. हन्नान, मन्नान, हाशिम, कासिम, मोलवी शकुर, शमशाद, मसिबुल, रफुल, हसीब, मो. वसीक, शफीक, मो. कफिल सहित करीब डेढ़ दर्जन घरों को जला कर राख कर दिया।
इस भीषण अग्निकांड में ग्रामीणों के घरों में रखे अनाज, नगदी, जेवरात, मवेशी व अन्य घरेलू सामान सहित करीब चार लाख रूपये की संपत्ति के स्वाहा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड में पीड़ित ग्रामीणों के तीन गाय, छह बकरी सहित करीब एक दर्जन मुर्गा-मुर्गी भी जल गये। वहीं घटना की सूचना पर सीओ अरूण कुमार शर्मा सहित पूर्व मंत्री सरफराज आलम, मुखिया मुर्शिद आलम, जिप सदस्य शब्बीर अहमद,समाजसेवी मो. मोजाबर आदि घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों से मिले तथा उन्हें सांत्वना दिया। सीओ श्री शर्मा ने पीड़ितों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

0 comments:

Post a Comment