Wednesday, November 3, 2010

कृषि पंडित विष्णुदेव को मिला राज्यपाल से सम्मान

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के राजगंज गांव निवासी कृषि पंडित विष्णुदेव मंडल समेत मुंगेर जिले के निवासी सदानंद चौधरी को कृषि के क्षेत्र में उन्नत पैदावार करने हेतु बिहार के राज्यपाल ने दोनों कृषकों को प्रगतिशील कृषक की उपाधि देते हुए राजेन्द्र कृषि विश्व विद्यालय पूसा, समस्तीपुर के लिए सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय बिहार के उप सचिव केबी के सहनी ने अपने पत्रांक 776/2010 के द्वारा विष्णुदेव मंडल को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पत्र के अनुसार तीन वर्षो के लिए विश्वविद्यालय का सदस्य बनाया गया है। श्री मंडल के इस मनोनयन से क्षेत्र के किसानों समेत राजनेताओं व बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

0 comments:

Post a Comment