Saturday, April 30, 2011

महिलाओं के अधिकार एवं मानव व्यापार पर कार्यशाला


फारबिसगंज (अररिया) : महिलाओं को अपने कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक करने तथा अवैध मानव व्यापार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्वयं सेवी संस्था अपने आप वुमेन व‌र्ल्ड वाईड के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संस्था के जगदीश मिल्स परिसर स्थित कार्यालय में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक अधिवक्ता सह विधि प्रोफेसर सरफराज अहमद खान ने महिला और किशोरियों पर हो रहे अत्याचार एवं उनके अवैध व्यापार को एक सामाजिक विकृति बताते हुए इसके अंकुश और बचने के कई कानून सम्मत उपाय बताये। इस संदर्भ में उन्होंने कानून के विभिन्न पहलुओं का जिक्र करते हुए बताया कि इससे खासकर महिलाओं में जागरुकता बढ़ेगी। कार्यशाला में कर्नल अजित दत्त, संस्था के प्रदेश समन्वयक मनिष कुमार, फातमा, कल्पना आदि ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर स्वयं सहायता समुह तथा किशोरी मंडल के 120 सदस्यों के अलावा रवि कुमार, संजू, एकसार, धीरज कुमार, गोपाल राजू आदि भी उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment