Friday, April 29, 2011

अवैध मानव व्यापार को लेकर कार्यशाला आज


फारबिसगंज(अररिया) : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था वूमन व‌र्ल्डवाईड के तत्वावधान में शुक्रवार को संस्था के जगदीश मिल स्थित कार्यालय में महिलाओं को कानूनी अधिकार की जानकारी तथा अवैध मानव व्यापार के प्रति उनको जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक प्रो. सरफराज खान, विधि व्याख्याता एनयूजेएस कोलकाता एवं अररिया के वरिष्ठ अधिवक्ता देवनारायण सेन होंगे। यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता ने दी।

0 comments:

Post a Comment