Sunday, January 29, 2012

धान खरीद में लक्ष्य से पिछड़ रहा अररिया प्रखंड


अररिया : धान की खरीद में किसानों के बदले दलालों की चांदी कट रही है। धान क्रय के मामले तो अररिया प्रखंड पूरी तरह फिसड्डी साबित हो रही है। क्रय के निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अररिया प्रखंड में 25 हजार क्विंटल के विरुद्ध मात्र ढ़ाई हजार क्विंटल ही धान खरीद की गई है। जब सूत्र बताते हैं कि जो धान खरीद की गई है वो किसानों से कम दलालों एवं बिचौलियों से खरीदे गए धान है। इतना ही नही विभाग के मनमानी का आलम यह है कि बेचने के बाद भी उन्हें राशि नहीं मिल पाया है। पैसा के लिए प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगाने से पूरा दिन बीत जाता है। मजबूर होकर किसान जैसे तैसे कम कीमत पर प्राइवेट हाट बाजार से धान बेचने को विवश है। सरकारी मूल्य एक हजार रु. क्विंटल है जबकि बाजार में सात सौ रु. में बेचना किसानों की लाचारी बनी हुई है। कई किसानों ने बताया कि कृषि विभाग एवं दलालों के बीच सांठगांठ है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि गोदाम की कमी के कारण लक्ष्य के मुताबिक खरीद नही हो सकी है। फिलहाल प्रखंड मुख्यालय सभागार, सिलाई सेंटर अररिया बस्ती एवं थाना परिसर बैरगाछी तीन जगहों पर धान क्रय कर रखा गया है।

0 comments:

Post a Comment