Sunday, January 29, 2012

वाहनों की भिड़ंत में आधा दर्जन यात्री घायल


जोगबनी (अररिया) : सवारी व स्कार्पियो के बीच सीधी टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। घायलों में स्कार्पियो चालक टुनटुन कुमार भी शामिल हैं। घटना शनिवार को अमौना के पास की है।
जानकारी के अनुसार जोगबनी से गया के लिए भाड़े पर जा रही प्राइवेट नई स्कार्पियो की फारबिसगंज से आ रही सवारी गाड़ी से अमौना के पास भिड़ंत हो गयी। इससे स्कार्पियो का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं इसमें बैठे चालक व आगे बैठे यात्रियों का सर फट गया। दोनों वाहनों के यात्रियों को हल्की चोट लगी है।

0 comments:

Post a Comment