Sunday, January 29, 2012

सरकारी मद से नियम के विरुद्ध हुई निकासी

बसैटी (अररिया) : रानीगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलपूर के प्रधानाध्यापक द्वारा सरकारी नियमों को ताक पर रखकर विद्यालय विकास मद के 63000 रुपया निकासी कर बंदरबाट करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी अनिरुद्ध प्र. मंडल द्वारा विद्यालय औचक निरीक्षण के बाद हुआ। जांच के करम में बीओ श्री मंडल ने पाया कि प्रधानाध्यापक मदन लाल मेहता कर्ण ने विद्यालय विकास मद के 63000 रुपया के राशि में पांच माह पूर्व 60000 रु. एक मुस्त निकासी किया। उसके बाद फिर 3000 रुपया का निकासी कर दिया गया। बीईओ बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एक बार में 5000 रु. से अधिक की राशि का निकासी नही किया जाना है। इतना ही नही निकासी के बाद रुपया किस मद में खर्च किया गया इसका संतुष्टि पूर्ण जवाब नही दिया गया तथा निकासी में विद्यालय शिक्षा समिति का अनदेखी किया गया है। उन्होंने विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है तथा उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी।

0 comments:

Post a Comment