Sunday, January 29, 2012

आग से छह परिवार हुए गृहविहीन

बसैटी (अररिया) : बौसी थाना क्षेत्र के मोहनी गांव में शुक्रवार को देर रात्रि अचानक लगी आग से छह परिवारों के आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। जिसमें मुर्गा, मुर्गी, बकरी, अनाज, कपड़ा समेत लाखों की संपत्ति आग से स्वाहा हो गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नही चल पाया है। समाचार लिखे जाने तक अग्निपीड़ितों को सरकारी स्तर पर राहत मुहैया नही कराई गयी। पंचायज के सरपंच राजिया खातुन ने बताई की अग्नि पीड़ित फरीक मोहम्मद, जाबीर, वारिस, आसिक आदि के पंद्रह बकरी, तीन जर्दन मुर्गा-मुर्गी, अनाज, पकड़ा आदि जल कर राख हो गये घर से कुछ भी नही निकाल पाया। करीब दो बजे रात्रि में अचानक आग लगी थी। हल्ला होने तथा आग के सोले को देखकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। इधर अंचलाधिकारी राम विलास झा ने दूरभाष से बताया कि हल्ला कर्मचारी के जांच रिपोर्ट के बाद शीघ्र राहत मुहैया कराई जायेगी।

0 comments:

Post a Comment