Tuesday, March 1, 2011

महापरीक्षा: प्रमाण पत्र के बिना अब साक्षर होने का दावा नहीं होगा मान्य


नरपतगंज (अररिया) : फणीश्वर नाथ रेणु की तीसरी कसम को तरोताजा करने के लिए साक्षर भारत चौथी कसम लेकर आई है। पढ़ी-लिखी हर नारी होगी, अब इसकी तैयारी होगी। सौ दिन की मजदूरी पाओ, काम करो, पढ़ते भी जाओ आदि श्लोगन के साथ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार की जा रही है। पढ़ाई की चाहत रखने वाले नव साक्षरों का अब सरकारी कवायद के तहत आगामी छ: मार्च को एक सामान्य परीक्षा लेकर नव साक्षर का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। उपयुक्त जानकारी देते हुए बीईओ आमीचन्द राम एवं बीआरसी के साधन सेवी राजदेव बहरदार ने बताया। इसके लिए प्रखंड में कुल 59 महापरीक्षा केन्द्र बताया गया है। सभी चयनित प्रधानाध्यापकों को केन्द्राधीक्षक बनाया गया है। प्रत्येक पंचायत में दो-दो केन्द्रों का निर्माण किया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पंजीकरण का कार्य संपन्न होने को है। परीक्षा के 20 दिनों के बाद परीक्षा का परिणाम इंटरनेट पर होगा। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तहत राष्ट्रीय खुला विद्यालयी संस्थान नोएडा से वर्ग तीन का प्रमाण पत्र मिलेगा। महापरीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। 60 प्रतिशत अंक वाले को 'ए' ग्रेड, 40 से अधिक को 'बी' एवं 40 से कम अंक वाले को 'सी' ग्रेड मिलेगा। परीक्षा में भाषा, गणित, लिखित शामिल है। यह कार्यक्रम 2012 तक चलेगा।

0 comments:

Post a Comment