Tuesday, March 1, 2011

उद्घाटन किया


फारबिसगंज (अररिया) : प्रखंड के डोरिया सोनापुर एवं बोकरा पंचायत में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला सिलाई सेंटर का उद्घाटन रविवार को किया गया। संस्था के अविनाश वत्स ने बताया कि यहां महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जायेगा। इस मौके पर संस्था के कई सदस्य मौजूद थे।
सीमा पर बढ़ी तस्करों की सक्रियता
फारबिसगंज (अररिया), जासं: सीमावर्ती-जोगबनी तस्करों का मुख्य क्षेत्र बन गया है स्थानीय पुलिस-प्रशासन-तस्कर का गठजोड़ इस अवैध कारोबार को समाप्त नहीं होने दे रहा है। इसी का परिणाम है कि दो-चार दिन पर हीं लाखों रुपये की तस्करी का सामान एसएसबी द्वारा जब्त किया जाता है। तस्करी के अवैध कारोबार से सरकार को भारी पैमाने पर राजस्व की क्षति पहुंचायी जा रही है।

0 comments:

Post a Comment