Monday, February 27, 2012

शरारती तत्वों ने लगाई आग, दो घर राख

जोकीहाट (अररिया) : चोरों व शरारती तत्वों का तीसरे दिन भी जहानपुर गांव में तांडव जारी रहा। शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने निर्मल कुमार झा के घर में आग लगा दी। आग लगने से दो घर व दो गाय भी झुलस गये। आग लगने से लगभग 50 हजार का नुकसान होने की बात निर्मल के भाई अशोक झा ने कही। सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष वरुण गोस्वामी ने घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात की। अशोक झा ने बताया कि इससे पूर्व भी उसके ट्रैक्टर की बैट्री चुराने का चोरों ने असफल प्रयास किया था। उधर सोलर प्लेट चोरों के आतंक से भी लोग परेशान हैं। ग्रामीण जहां इसे आपसी दुश्मनी मान रहे हैं वहीं पीड़ित गृहस्वामी किसी भी तरह के आपसी दुश्मनी से इंकार किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

0 comments:

Post a Comment