Monday, April 9, 2012

हिंसा के खिलाफ महिलाओं को करना होगा संघर्ष: गुलेरिया


फारबिसगंज (अररिया) : स्थानीय महावीर भवन में गैर सरकारी संस्था अपने आप व‌र्ल्ड चाइड के द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें अमेरिका की जानी-मानी नारी वादी आंदोलनकारी महिला गुलेरिया स्टेनेम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण और दुनियां के विभिन्न देशों में महिलाओं की दशा व नारी हिंसा पर चर्चा की गई।
गुलेरिया स्टेनेस ने कहा कि दुनियां के प्रत्येक देश में जमीन से जुड़ी नारी अपने हक की लड़ाई लड़ रही है। जब घर के भीतर नारी के साथ हिंसा होती है तो इसकी लपटें समाज और सरकार तक पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अमीरी-गरीबी की खाई दूर कर एक साथ अपने अधिकार और हिंसा के विरुद्ध लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने अमेरिका में उनके द्वारा किए कार्यो की भी जानकारी दी। वहीं रूचिरा गुप्ता ने कहा कि नारी सशक्तिकरण को लेकर शुरू हुई लड़ाई अब रूकने वाली नहीं है। उन्होंने रेड लाइट एरिया की महिलाओं द्वारा देह व्यापार के विरुद्ध लड़ी गई लड़ाई और इस धंधा से दूर होने वाली महिलाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मजबूती से ही किसी देश को मजबूती मिलती है। उनके अलावा संस्था की संस्थापक अध्यक्ष रूचिरा गुप्ता, अमेरिकी नारी वादी आंदोलन कारी पीटर मफेत, पामिला सिफमैन, साइमन जोंस सहित फारबिसगंज रेड लाइट एरिया की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े कई लोग मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment