Tuesday, April 10, 2012

डकैत की गिरफ्तारी पर पुलिस होगी पुरस्कृत

अररिया : चार दर्जन से अधिक डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना राजेन्द्र पासवान को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा। एसपी शिवदीप लांडे ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि सरगना की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। इस बदमाश की तलाश अररिया सहित सुपौल तथा नेपाल पुलिस को भी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा। गिरफ्तारी टीम में नरपतगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, फुलकाहा के श्याम किशोर यादव, अनि. विपिन कुमार एवं अन्य शामिल थे। एसपी ने बताया कि अररिया को अपराध एवं अपराधी से मुक्त कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। इसी के तहत तमाम थाना व ओपी अध्यक्षों को गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिया गया है। उन्होंने आम आवाम से भी इस कार्य में सहयोग देने की अपील की। एसपी ने बताया कि कई अन्य कुख्यात अपराधी भी उनके निशाने पर हैं। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment