Saturday, January 8, 2011

पर्यवेक्षिका बहाली: 82 अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित

अररिया : समाज कल्याण विभाग अंतर्गत बाल विकास परियोजना के क्षेत्र में अनुबंध पर बहाल होने वाले महिला पर्यवेक्षिका की फाइनल व अंतिम चयनित सूची प्रकाशित कर दी गई है। गुरुवार की देर शाम डीएम कार्यालय कक्ष में आयोजित चयन समिति की बैठक में जिलाधिकारी एम. सरवणन ने चयनित सूची को अनुमोदन कर 82 अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया। इस संबंध में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम मेघा सूची प्रकाशन के उपरांत प्राप्त हुई आपत्तियों का निबटारा कर मेघा सूची के आधार पर चयनित सूची प्रकाशित की गई है। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षिका बहाली की कुल 82 रिक्तियों में आंगनबाड़ी सेविका कोटे से 21 सीधी नियुक्ति स्तर से 61 पर्यवेक्षिका की बहाली अनुबंध पर होगी। श्री सिंह के अनुसार सेविका कोटे के लिए कुल 49 तथा सीधी नियुक्ति में 883 आवेदन प्राप्त हुये थे। डीपीओ श्री सिंह ने बताया कि बैठक में चयनित सूची अनुमोदित कर दी गई है। अब चयनित 82 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित की जायेगी। इस बैठक में समिति के सदस्य सचिव डीपीओ सी.पी सिंह, सदस्य डीडीसी यू. के. सिंह, डीएसई अहसन, सीएस डा. डी डी प्रसाद तथा अनुसूचित जाति से डीएसओ रविन्द्र राम मौजूद थे।
प्रखंडवार बहाली का विवरण
प्रखंड सेविका कोटा सीधी नियुक्ति कुल
अररिया 3 10 13
रानीगंज 3 8 11
भरगामा 2 5 7
कुर्साकांटा 1 4 5
सिकटी 1 4 5
जोकीहाट 2 6 8
पलासी 2 6 8
फारबिसगंज 4 11 15
नरपतगंज 3 7 10
कुल- 21 61 82

0 comments:

Post a Comment