Saturday, January 8, 2011

आग से चार घर जले, हजारों का नुकसान

भरगामा(अररिया) : प्रखंड के विषहरिया पंचायत के अकरधप्पा गांव में शुक्रवार की सुबह आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। इस अगलगी में चालीस हजार का नुकसान हुआ है।
वहीं मजलूम व मसीर के घर में रखे कपड़ा, अनाज, बर्तन सहित खाने पीने के समान जलकर राख हो गया। वहीं मजलूम के घर में रखा नगदी नगदी आठ हजार रूपये आग में जलकर राख हो गया। आग मजलूम के रसोई घर से उठा, जो देखते ही देखते चारों घरों को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है।

0 comments:

Post a Comment