Saturday, January 8, 2011

आग लगने से डेढ़ दर्जन घर जलकर राख

पलासी (अररिया) : प्रखंड के सोहन्दर पंचायत अंतर्गत करहैया टोला में गुरुवार की रात्रि धान उसना करने के क्रम में उठी आग की लपटें में करीब डेढ़ दर्जन घर जल गये। इस अग्निकांड की घटना में कपड़ा, अनाज, पटुवा, बकरी, दर्जनों कबूतर व नगद बारह हजार सहित चार लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा हैं।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोहन्दर पंचायत के करहैया टोला में अनिल लाल मंडल के यहां गुरुवार रात्रि करीब 9.30 बजे धान उसना के क्रम उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते श्याम लाल मंडल, संत लाल मंडल, काबुल मंडल, सुगन लाल मंडल, रवि लाल मंडल, सतीश मंडल, सुन्दर लाल मंडल, अघोरी मंडल, इन्दर मंडल, सोनू लाल मंडल, ऐनलाल मंडल, हरिहर मंडल, प्रदीप मंडल सहित करीब डेढ़ दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में कपड़ा, अनाज, पटुवा, एक साइकिल, 6 बकरी, दर्जनों कबूतर, करीब दस-बारह हजार रुपये नकदी सहित अन्य घरेलू सामान भी जल गये। अब वे सभी अग्निपीड़ितों इस ठिठुरती ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। इस बाबत सीओ अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित हल्का कर्मचारी को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दे दिया गया है। वहीं इस बाबत स्थानीय पंचायत के मुखिया देव नारायण यादव, समाज सेवी अशोक यादव ने प्रशासन से अविलंब राहत सामग्री मुहैया करवाने की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment