Saturday, January 8, 2011

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

रेणुग्राम(अररिया) : अररिया-फारबिसगंज उच्च मार्ग पर पोठिया नया स्कूल के निकट एक अज्ञात इंडिका कार की ठोकर से एक 35 वर्षीय महिला आयशा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। बाद में बीडीओ व थानाध्यक्ष के समझाने पर लोगों ने देर रातजाम हटा लिया गया। घटना दोपहर बाद की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पोठिया वार्ड नं. 6 निवासी मो. जलील की पत्‍‌नी सड़क पार कर रही थी कि तेज रफ्तार से अररिया की ओर से जा रही इंडिका कार की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही सिमराहा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इधर इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राज मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण उच्च पदाधिकारी के बुलाने की मांग पर अड़े थे।

0 comments:

Post a Comment