Saturday, January 8, 2011

हरे रामा हरे कृष्णा की गूंज से वातावरण भक्तिमय

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज नगर के सुभाष चौक के निकट स्थित श्मशान घाट परिसर में 72 घंटे अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन बुधवार से शुरू किया गया है। कार्यक्रम का नेतृत्व औघर पीर बाबा विवेका नाथ जी कर रहे हैं जबकि उनके सहयोगी के रूप में किशोरी बाबा भूमिका निभा रहे हैं। अष्टयाम शुरू होते ही हरे रामा हरे कृष्ण के बोल से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भजन मंडली की कई टीम लगातार अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर श्मशान घाट परिसर की अभूतपूर्व साफ-सफाई की गई है। वहीं परसिर में मिट्टी भराव का भी कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। आयोजक विवेक नाथ बाबा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वकल्याण के साथ साथ समाजिक सद्भाव बनाना, शांति स्थापित करना भी है। इधर कार्यक्रम में राजेश गोस्वामी, अमर कामत, कामेश्वर मंडल, चंद्रमोहन राम, राजकुमार पासवान, अजय केशरी, किरण झा, शंकर राम, अनंत कुमार यादव आदि स्थानीय लोग पुरा सहयोग कर रहे हैं। उक्त कार्यक्रम शनिवार को संपन्न होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का अष्टयाम स्थल पर आवाजाही हो रही हैI

0 comments:

Post a Comment