Saturday, January 8, 2011

सम्मान समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

भरगामा(अररिया) : प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बात राहत बाढ़ राहत शेड भरगामा में गुरूवार को भाजपा कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ताओं के साथ स्थानीय विधायक देवयंती देवी भी उपस्थित थी। बैठक में आगामी 11 फरवरी को पटना में आयोजित कार्यकत्र्ता सम्मान की सफलता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस बीज पूर्णिया के भाजपा विधायक राज किशोर केशरी के निर्मम हत्या पर उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में विधायक देवयंती देवी, प्रखंड प्रवक्ता चंद्रानंद झा चाणक्य, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष सुराना, सुधीर भगत, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुधीर यादव ने भी बैठक को संबोधित किया। जबकि मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं में रधुनंदन साह, दीपक कुमार मुन्ना, नारायण मेहता, नवीन यादव, चुन्नु सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, शितांशु शेखर पिंटू सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment