Sunday, February 27, 2011

अभाविप ने मनाया शहादत दिवस

फारबिसगंज(अररिया) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार को परिषद कार्यालय में संतोष कर्ण की पूण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीद संतोष कर्ण की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खुद को राष्ट्र के प्रति समर्पित करने का संकल्प लिया। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर यादव ने कहा कि परिषद का कार्य हजारों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, निष्ठा और बलिदान की भावना से अग्रसारित है। वहीं प्रदेश कार्य सदस्य आशीष देवराज एवं जिला संयोजक मनोरंजन मेहता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विवेकानंद सिंह, अजीत कुमार, प्रीतम गुप्ता, अभिषेक यादव, अरविंद राज, प्रकाश कुमार, पिंटू यादव, आशुतोष मिश्र, राधे जी, नीरज कुमार, राजकुमार, आशीष छोटू, गुडडु कुमार आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

0 comments:

Post a Comment