Monday, February 28, 2011

चरघरिया से नाबालिग का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज


सिकटी (अररिया) : प्रखंड के चरघरिया गांव से एक नाबालिग के अपहरण किये जाने का एक मामला बरदाहा थाने में दर्ज कराया गया है। बरदाहा थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए अनुसंधान शुरू करने की जानकारी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चरघरिया गांव के राम प्रसाद सिंह के आवेदन पर दर्ज सिकटी बरदाहा थाना कांड सं. 17/11 में कहा गया है कि उनकी तेरह वर्षीय नाबालिगपुत्री को विगत अठारह फरवरी को संजीत कुमार सदा की मां कालो देवी बुलाकर ले गई। जब वो शाम तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गयी। जिस क्रम में पूछने महेश सदा, गणेश सदा, विशेश्वर सदा, धनेश्वर सदा, अनिल सदा ने उनके साथ मारपीट की। बाद में ग्रामीण श्री लाल सिंह ने लड़की के पिता को बताया कि संजीत सदा को लड़की के साथ बरदाहा की तरफ जाते देखा था। जिसके बाद उन्हें अपहरण की आशंका हुई। तब गत शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा पंचायती में लड़की को सौंपने की बात हुई लेकिन लड़की नही मिली तो अपहरण का मामला दर्ज कराया गया जिसमें उपरोक्त को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

0 comments:

Post a Comment