Monday, February 28, 2011

अग्निकांड में छह घर जले


अररिया : नगर थाना क्षेत्र के जहांगीर टोला में रविवार को हुई अग्निकांड में चार परिवारों के छ: घर जलकर राख हो गये। इस घटना में पीड़ितों के एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पीड़ितों में मो. दाउद, मो. मुसब्बिर, मो. अकबर एवं मो. कलाम शामिल है जो एक ही परिवार के बताये जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन के एक बजे पछिया हवा के झोंके से खाना बनाने वक्त घर के टट्टी में आग लग गयी। जिसने जल्द ही आस-पास के सभी घरों को अपने चपेट में ले लिया। जब तक अग्निशामक दस्ता एवं ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक पीड़ितों के घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद देर संध्या तक पीड़ितों को कोई सरकारी सहायता उपलब्ध नही करायी जा सकी थी।

0 comments:

Post a Comment