Friday, November 18, 2011

चाकू मार महिला को किया जख्मी

जोकीहाट : भूमि विवाद को लेकर महलगांव थाना क्षेत्र के उदागांव में शकीला नामक एक महिला को उनके भतीजों ने चाकू घोंप कर गुरूवार को घायल कर दिया। पीड़िता को इलाज के लिए जोकीहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़िता के बयान पर महलगांव थाना में शहबाज, शोयल, मोजिम्मल आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
प्रशिक्षण आयोजित
कुर्साकांटा : प्रखंड के सभी पंचायतों में गुरुवार को साक्षर भारत 2012 के सर्वे कर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बीईओ रामदयाल शर्मा व प्रखंड संयोजक राधा विश्वास ने बताया कि साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
आरोपी गिरफ्तार
नरपतगंज: प्रखंड क्षेत्र के खैरा गढि़या गांव के मो. नौशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि मो. नौशाद पर निकाह के बाद पत्‍‌नी के साथ मारपीट करने तथा उसे छोड़ देने का आरोप है।
दो धराये
फारबिसगंज : फारबिसगंज थाना की पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर कांड संख्या 171/11 के प्राथमिक अभियुक्त रंगदाहा मझुआ निवासी गोपाल सरदार तथा कांड संख्या 373/06 के अभियुक्त मटियारी निवासी रमेश गोस्वामी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।
बैठक 22 को
अररिया: पूर्णिया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार 22 नवम्बर को व्यवहार न्यायालय अररिया में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। माननीय न्यायाधीश मोनेटरिंग सेल, विजिलेंस की बैठक में भी सम्मलित होंगे।
मनोनीत
अररिया : भारतीय जनता पार्टी के कला संस्कृति मंच का नये सत्र के लिए प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मिश्र ने अनंत झा को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।
गिरफ्तारी की मांग
अररिया : पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर राजू मंडल ने अररिया आरएस ओपी कांड संख्या 319/11 के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी को दिए आवेदन में श्री मंडल ने उल्लेख किया है कि नामजद अभियुक्तों द्वारा उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं पुलिस की लापरवाही के कारण अभियुक्त खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने एसपी से अविलंब इस अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment