Monday, February 27, 2012

उप मुखिया को प्रभार दिलाने की मांग


नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड के रामघाट कोशकापुर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने हस्ताक्षरित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप कर मुखिया का प्रभार उपमुखिया को दिलाने की मांग की है। सदस्यों का मानना है कि पंचायत की मुखिया मंजू देवी फर्जी इंदिरा आवास घोटाला में नरपतगंज थाना में नामजद अभियुक्त हैं। जबकि उनके पति तीन माह पूर्व से ही जेल में हैं। जिस कारण भय से मुखिया मंजू देवी पंचायत से फरार हैं। जिस कारण पंचायत का विकास अवरुद्ध हो रहा है। इतना ही नहीं मनरेगा में मजदूरों को रोजगार नहीं मिलता है। जिसके कारण मजदूर गांवों से पलायन कर रहे हैं।
यहां तक कि 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भी पंचायत भवन में झंडोत्तोलन उपमुखिया द्वारा ही किया गया। इससे पूर्व की गई बैठक में उपमुखिया हेमंत कुमार उर्फ बुगलु यादव, वार्ड सदस्य प्रदीप सिंह, अवध लाल सिंह, मिन्टु ऋषिदेव, मीना देवी, सरिता देवी, विंदुला देवी, सादो देवी, चुनी देवी, चौठी ला ऋषिदेव, विनोद कुमार शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment