Tuesday, April 10, 2012

बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम


भरगामा (अररिया) : भरगामा प्रखंड के सिबरबनी स्थित मार्निग स्टार आवासीय विद्यालय के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक देवयंती यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह एवं स्थानीय मुखिया अरुण मंडल ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि मौके पर प्रखंड प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेन्दू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष कुमार झा ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों में ओम कुमार, अंकित कुमार, आनंद राज, रोहित कुमार नाटक 'लट्ठा भैंस का दूध' प्रस्तुत किया। जबकि आनंद राज शालिनी, ज्योति, दीपिका ने नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किये।
जबकि विद्यालय के प्राचार्या सविता रानी ने हवा के संग-संग स्वागत गान प्रस्तुत की। मौके पर उपस्थित विधायक देवयंती यादव ने कहा कि सुदूर देहाती क्षेत्र में उक्त विद्यालय के पढ़न-पाठन की प्रशंसा की। साथ ही साथ विद्यालय के विकास के लिए सदैव अपने योगदान देने की बात कही। जबकि भाजपा प्र. अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि सिबरबनी सदियों से राजनीति एवं शैक्षणिक रूप से आगे रहा है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक अभिशेख कुमार, सज्जन कुमार, नवीन कुमार झा, अजीत कुमार, लवली कुमारी, सरपंच पं. समिति सदस्य शितांशु शेखर, ललिता देवी, समाज सेवी रमानंद मंडल, विजय शंकर आजाद, मनोज कुमार चौधरी, विनोद, सुधांशु, प्रमोद मंडल आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment