Sunday, February 27, 2011

पोलियो अभियान की सफलता के लिए निकाली रैली

कुर्साकांटा (अररिया) : 27 फरवरी से 3 मार्च तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर आशा कर्मियों ने शनिवार को प्राथमिक केन्द्र कुर्साकांटा से रैली निकाली। इस रैली को डा. चंदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व डीएमसी हिमांशु शेखर ने किया। एक ही परिधान में सजी सौ से अधिक आशाकर्मियों ने मुख्यालय स्थित विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया और 'घर-घर अलग जगाना है पोलियो को मिटाना है' आदि नारे देते पुन: स्वास्थ्य केन्द्र तक वापस लौटी। मौके पर आशा विभा झा, इंदु देवी, सुलेखा देवी, चंचला देवी, सकली देवी आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment