Tuesday, March 1, 2011

मतदाता सूची में गड़बड़ी से लोग परेशान


कुर्साकाटा(अररिया) : प्रखंड स्थित विभिन्न पंचायतों के मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हो रही है। कई वार्ड में लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं तो दूसरे वार्ड के लोगों के नाम अन्य वार्ड में दर्ज हो गये हैं। इस संबंध में बीडीओ पृथ्वीनाथ पांडेय ने बताया कि सचिव के द्वारा समर्पित सूची जांच के बाद सही पाया गया है। लेकिन कम्प्यूटर से छपकर आने के बाद संख्या में गड़बड़ी पायी गयी है जिसे शीघ्र सुधार कर लिया जायेगा।
जबकि प्रथम चरण के लिए 20 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रारंभ है। ऐसे में जहां मतदाता परेशान हैं वहीं कई प्रत्याशियों के मंसूबों पर भी पानी फिरने लगा है। प्रखंड के कमलदाहा पंचायत के कई वार्डो में लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं।

0 comments:

Post a Comment