Tuesday, February 28, 2012

दो पक्षों में भिड़ंत, तीन घायल

भरगामा (अररिया) : भरगामा थाना क्षेत्र के विषहरिया पंचायत स्थित सहादत टोला में मकई खेत को लेकर प्रारंभ हुए विवाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से कम से कम तीन लोग जख्मी हो गये। जबकि दो चक्र गोली चलने की बात भी ग्रामीण बता रहे हैं। हालांकि भरगामा थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने घटना से जुड़ी खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी नही प्राप्त हुई है। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मकई खेत को ले प्रारंभ हुए विवाद में गांव निवासी मो. मुस्तफा तथा मो. सिकंदर व उनके समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें मुस्तफा, एजाज एवं मसोमात नसफुन घायल हो गये। मो. शोएब नामक एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहे होने की बात भी बताई जा रही है। गोली लगने से मो. शोएब नामक एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहे होने की बात भी बताई जा रही है।

0 comments:

Post a Comment