Monday, February 27, 2012

अग्निकांड पीड़ितों को अब तक नहीं मिली राहत


रानीगंज (अररिया) : शनिवार को रामपुर पूरब टोला में हुयी भीषण अग्निकांड के पीड़ितों ने शनिवार की रात आंखों हीं आंखों में काट ली। ग्रामीणों के द्वारा दिए गए भोजन अपने उजड़े आशियाने की दहलीज पर खाए। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद रविवार के दोपहर तक पीड़ितों को प्रशासन की ओर से कुछ भी राहत उपलब्ध कराया गया था और ना हीं घायलों के इलाज के लिए कोई व्यवस्था की गयी। वो तो भला हो तनजीम उलेमा एवं गांव के हीं उन सज्जनों का जो घटना के तुरंत बाद पीड़ितों के भोजन, बिस्तर व कंबल आदि की सहायता दी। अग्निकांड में मो. अहिया का 5 वर्षीय पुत्र तौसिफ जिसका चेहरा झुलस गया है, 30 वर्षीय सज्जाद जो अपने घर की आग बुझाने के क्रम में घायल हो गया था उसकी सुधि अब तक किसी ने नहीं ली। पूर्व उप प्रमुख मो. सैफूल एवं पंचायत के पूर्व उप मुखिया मो. वसीर का कहना है कि अग्निकांड के बाद पदाधिकारी गण तो खूब आए परंतु 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक किसी पीड़ित को कोई राहत सहायता नही दी गयी। जबकि पीड़ितों के पास न तो कोई वस्त्र है, न एक अनाज का दाना और ना हीं सिर पर कोई छाया।
पीड़ितों की सहायता में लगी तंजीम उलेमा के अध्यक्ष मौलाना दिलावर हुसैन ने बताया कि इस अग्निकांड में 50 लाख से अधिक की संपत्ति नष्ट हुई है।
इस संबंध में सीओ राम विलास झा ने रविवार को बताया कि राजस्व कर्मचारी एवं अंचल निरीक्षक के द्वारा तैयार पीड़ितों की सूची में 80 परिवार सम्मलित है जिन्हें राहत सहायता के रूप में 2000 नगद एवं 100 केजी अनाज देने के आदेश दिए गये हैं।

0 comments:

Post a Comment