Sunday, April 8, 2012

साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल है वार्ड नं.28


अररिया : एक ओर अररिया मुख्यालय का मुख्य कब्रिस्तान एवं दूसरी तरफ धार्मिक स्थल माता स्थान को लेकर यह वार्ड सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश करता है। इस वार्ड में बच्चों को पढ़ने के लिए एक भी सरकारी विद्यालय नहीं है। वार्ड के लिए स्वीकृत विद्यालय दूसरे वार्ड जयप्रकाश नगर में चलाये जा रहे हैं। शौचालय, पेयजल, सामुदायिक भवन कुछ भी नहीं है इस वार्ड में। वैसे इस वार्ड नंबर 28 के वहीं वार्ड में अवैध रूप से चलाये जा रहे शराब एवं जुए के अड्डे से वार्डवासी परेशान हैं। नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 में भगत टोला, धोबी टोला, बसंतपुर मीर टोला, नबीर टोला की आबादी लगभग साढ़े चार हजार है। 1600 वोटर 543 बीपीएल एवं 120 अंत्योदय इस वार्ड में है। पनार नदी इसके उत्तरी व पूर्वी छोर पर बहती है।
क्या कहते हैं वार्डवासी:- पूर्व वार्ड आयुक्त मो. आशिक, मीर रज्जाक, मो. साबिर आलम, मो. सलाहउद्दीन, मो. शमीम ने बताया कि नाला व सड़क निर्माण के नाम पर जमकर लूट की गयी है। विकास कार्य में भेदभाव बरता गया है। वार्ड में नियमित सफाई नहीं होती है। चौक पर जुआरी का जमावड़ा रहता है। सरकारी विद्यालय नहीं रहने से बच्चों को पढ़ने में भारी दिक्कत होती है। वहीं दूसरी ओर वार्डवासी राजकुमार ठाकुर, मो. कलाम,राजेन्द्र भगत, राजू पासवान एवं दिनेश पासवान ने बताया कि वार्ड में बेहतर विकास हुआ है। वार्ड आयुक्त हमेशा लोगों के सहयोग को तैयार रहते हैं।
क्या कहते हैं वार्ड पार्षद:-नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद पारस भगत अपने वार्ड के कार्य से संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि इस वार्ड में 65 लाख की लागत से सड़क व नाला का निर्माण कराया गया है। जिसमें भगत टोला से माता स्थान तक नाला पर स्लेब, धोबी टोला में सड़क व नाला निर्माण, मीर शिकार टोला में सड़क व नाला निर्माण, महमूद के घर से कब्रिस्तान तक सड़क तसलीम बाबू के घर से सईद मास्टर के घर तक सड़क निर्माण के अलावा 200 लोगों को कंबल एक सौ लोगों को अनुदान राशि दी गयी है। पारस भगत ने बताया कि विद्यालय एवं सामुदायिक भवन भूमि उपलब्ध न होने के कारण नहीं बनाने का अफसोस है।

0 comments:

Post a Comment