Tuesday, April 10, 2012

मारपीट के आरोप में केवि के प्राचार्य गिरफ्तार, जमानत


अररिया : केन्द्रीय विद्यालय अररिया में कार्यरत कर्मचारी लाल बहादुर यादव के साथ मारपीट एवं दु‌र्व्यवहार के विरोध में सोमवार को पुलिस ने प्राचार्य एम पासवान को आरएस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं पुलिस ने प्राचार्य के बयान पर कर्मचारी के विरुद्ध जवाबी प्राथमिकी दर्ज की है। प्राचार्य की गिरफ्तारी व थाने से ही बेल दिए जाने की पुष्टि आरएस एसएचओ ने की है।
दर्ज प्राथमिकी में कर्मचारी श्री यादव ने आरोप लगाया है कि प्रार्थना के बाद प्रिसिंपल ने उन्हें बुलाकर आर्डर बुक पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। वे आर्डर बुक पढ़ने लगे तो प्रिसिंपल ने फटकारते हुए पहले हस्ताक्षर करने को कहा। मना करने पर प्राचार्य ने गाली-गलौज व मारपीट की तथा बरामदा से नीचे धकेल दिया।
घटना के कारण के संबंध में कर्मचारी श्री यादव ने बताया कि अंशकालीन अध्यापक की नियुक्ति में धांधली बरती गयी थी। धांधली के विरोध में श्री यादव की पत्‍‌नी माधुरी कुमारी एवं पुत्री डेजी भारती ने जिला पदाधिकारी से लिखित शिकायत की थी। इसलिए प्राचार्य ने उनके साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया।
इधर प्राचार्य ने भी कर्मचारी के विरुद्ध पठन-पाठन में बाधा पहुंचाने तथा गाली गलौज करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

0 comments:

Post a Comment