Thursday, February 17, 2011

गिरफ्तार


नरपतगंज : छातापुर राजेश्वरी ओपी कांड संख्या 24/4 में डकैती व हत्या के आरोपी रामसेवक मंडल पिता सहदेव मंडल साकिन गोरराहा को नरपतगंज पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया जिसे बाद में छातापुर पुलिस को हवाले कर दिया।
समारोह आयोजित
जोगबनी: राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर जोगबनी के नवम के भैया बहनों द्वारा समारोह आयोजित कर दशम के छात्र छात्राओं को विदाई दी। इस मौके पर विद्यालय के सचिव विजय प्रसाद सिन्हा ने बच्चों के चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनानाथ झा, कोषाध्यक्ष अशोक लाल दास, अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल सहित आचार्य एवं भैया बहन मौजूद थे।
आयोजन
रेणुग्राम: फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य चेतना शिविर मेला का आयोजन गुरूवार को किया गया जिसमें आये चिकित्सकों ने दर्जनों लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवा दी । इस मौके पर सेविका, सहायिका भी मौजूद थी।
विधायक ने लिया जायजा।
रेणुग्राम: फारबिसगंज के भाजपा विधायक पदम पराग राय वेणु ने प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को हुए ओलावृष्टि से फसल नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान वे क्षेत्र के औराही, कुड़वा, लक्ष्मीपुर, बसगाड़ा, सिमराहा आदि दर्जनों गांव जाकर पीड़ित किसानों को ढाढस बंधवाया। मौके पर उनके साथ पीपी केएन विश्वास, मो. अरशद सहित दर्जनों लोग शामिल थे। वहीं लोजपा नेता प्रयाग पासवान ने भी ओलावृष्टि से प्रभावित गांव का दौरा कर फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग सरकार से की है।
दीनाभद्री यज्ञ सम्मेलन
रेणुग्राम: लोकदेव बाबा दीना भद्री यज्ञ सम्मेलन गुरुवार को धूमधाम के साथ नया नगर लहसनगंज में आरंभ हुई। इस यज्ञ में बाबा दीनाभद्री सहित अन्य देवी देवता की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण किया गया है। वहीं इस यज्ञ में आधा दर्जन कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। इस यज्ञ को सफल बनाने में कमलेश्वरी ऋषिदेव, विनोद पासवान, चंदन कुमार, शिवजी मंडल आदि लगे है।

0 comments:

Post a Comment