Monday, February 14, 2011

हेडमास्टर की मनमानी पर ग्रामीणों ने काटा बवाल


जोकीहाट (अररिया) : पलासी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हड़वा के प्रधानाध्यापक मो. अयूब की मनमानी के खिलाफ रविवार को विद्यालय परिसर में अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने जम कर बवाल काटा एवं प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारे लगाये।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि प्रधानाध्यापक मो. अयूब गांव के लोकल होने के कारण पढ़ाई पर ध्यान नही देते हैं। वहीं,पोशाक राशि वितरण में उन्होंने अपने रिश्तेदारों के छात्र-छात्राओं को राशि दे दी,लेकिन कई गरीब स्कूली बच्चों को अब तक पोशाक राशि नहीं दी है।
प्रदर्शन कारियों में मो. सुलेमान, मरगुब, रिजवान, शमीम, जाबिर आदि ने बताया कि जब तक विद्यालय से प्रधानाध्यापक मो. अयूब का स्थानांतरण नहीं किया जायेगा तबतक शिक्षण-व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकेगा। उधर प्रधानाध्यापक ने बताया कि जनगणना के कारण अधिकांश शिक्षक जनगणना कार्य में जुटे हैं। उन्होंने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया।

0 comments:

Post a Comment