Tuesday, June 19, 2012

बर्खास्तगी के बाद भी स्कूल में बना रहे हाजिरी


अररिया : जिला शिक्षक नियोजन अपीलीय प्राधिकार द्वारा बर्खास्त करने के बावजूद एक बर्खास्त शिक्षक द्वारा स्कूल में जबरन हाजिरी बनाने का मामला प्रकाश में आया है। यह अररिया प्रखंड से जुड़ा है। बताया जाता है कि ऐसा करीब एक-डेढ़ वर्षो से हो रहा है। यह जानकारी अररिया बीईओ ने दी।
अररिया बीईओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि नवसृजित प्रावि रामटोला जमुआ में अमरेन्द्र कुमार नामक बर्खास्त शिक्षक हाजिरी बना रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रअ का कहना है कि किसी का बात नही सुनता। बीईओ ने बताया कि 8 जून को निरीक्षण क्रम में सामने आया कि यह विद्यालय स्वीकृत स्थल पर नही बल्कि मंडल टोला में चल रहा है, जो नियम विरुद्ध है। श्री सिंह ने यह भी बताया कि 10 जून को निरीक्षण क्रम में प्रावि गेनहारा के एचएम योगेन्द्र ठाकुर दो दिन से, शिक्षका नेजार जंबी व जैनबुल गजाली बिना सूचना के गायब मिली। स्पष्टीकरण भी अप्राप्त है। इन स्कूलों के शिक्षकों के सेवा समाप्ति की अनुशंसा करने की बात बीईओ ने कही।

0 comments:

Post a Comment