Monday, June 18, 2012

भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अररिया में आज

अररिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव सोमवार को अररिया आ रहे हैं। यहां वे बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में भाजयुमो संगठन द्वारा आयोजित धरना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी मोर्चा के जिला संयोजक जगदीश झा गुड्डु ने दी। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार, उपाध्यक्ष पंकज क्रांतिकारी, महामंत्री विंद्याचल जी आदि भी उपस्थित रहेंगे।

0 comments:

Post a Comment